CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में चार दिन गर्मी रहेगी गायब, मौसम विभाग ने जारी किया प्रदेश में बारिश का अलर्ट, लू का असर होगा कम

रायपुर 19 मई 2024। छत्तीसगढ में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।मानसून के पहले छत्तीसगढ में बूंदाबांदी शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश की वजह से राजधानी समेत प्रदेश में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। बिना लू के ही इस बार मई का पहला पखवाड़ा बीता है।

Telegram Group Follow Now

 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ से कर्नाटक तक बनी द्रोणिका का असर देखा जा रहा है।

 

बादलों की वजह से पारा 40 से 42 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। दुर्ग के अलावा प्रदेश के बाकी सभी जिले का अधिकतम तापमान 40 के नीचे अभी दर्ज किया जा रहा है। दो दिनों बाद फिर से पारा चढ़ेगा।

 

यहां बारिश की संभावना

 

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में एक चक्रवाती परिसंचरण की जानकारी दी है, जो निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण तमिलनाडु, मध्य क्षोभमंडल स्तर पर रायलसीमा और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु पर स्थित है। आईएमडी ने कहा, ‘दक्षिण छत्तीसगढ़ से निचने क्षोभमंडल स्तर में कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा चल रही है। जिसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।’

Aaj ka rashifal: इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत...आप भी पढ़े आपका दिन कैसा होगा...
NW News