CG- हर घर तिरंगा अभियान, भरेंगे देश भक्ति का जोश, 11 से 14 अगस्त तक होगा तिरंगा यात्रा, युवा मोर्चा संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर 3 अगस्त 2024। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री श्री नितिन नबीन जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी द्वारा पार्टी की आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। सुबह प्रदेश पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारियों के बाद भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई।

इसके बाद शाम को प्रदेश प्रभारी ने मंत्रिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बैठक हुई। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दी।

आगे उन्होंने बताया कि, बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। इसमें एक पेड़ मां के नाम में सभी मंत्रियों को जुटना है। अपने प्रभार और क्षेत्र के जिलों में अभियान को नीचे तक लेकर जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ये आव्हान है, और इस अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाना है।

श्री साव ने कहा कि, 15 अगस्त आने वाला है। भाजपा पिछले साल की तरह हर घर तिरंगा अभियान चलाएगा। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों, मंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को पूरी ताकत से लगना है। युवा मोर्चा के माध्यम से 11 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। तिरंगा यात्रा का आयोजन देशभक्ति के साथ निकालने के संबंध में चर्चा हुई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बड़े स्तर पर करने का निर्णय हुआ है, ताकि आज की पीढ़ी को विभाजन की पीड़ा के बारे में जानकारी हो सके। पार्टी के अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई है।

VIDEO : कार से टक्कर के बाद फ्लाईओवर के पिलर पर स्कूटी सहित जा अटकी लड़की...घंटों मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा
NW News