CG : मासूम बच्चे और उसकी मां को सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दोनों ने तोड़ा दम, हरेली पर्व के दिन गांव में पसरा मातम

कोरबा 4 अगस्त 2024। कोरबा में सर्पदंश की घटना में एक डेढ़ साल के मासूम और उसकी मां की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे को गोद में लेकर खाट में सोई हुई थी। तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में मां-बेटे को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद दोनों को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी के बाद गांव में मातम व्याप्त है।

सर्पदंश की ये घटना पाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम शिवपुर के आश्रित ग्राम मानिकपुर में शनिबाई का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि शनिबाई शनिवार को खेत में काम करने के बाद वापस घर लौटी थी। घर में परिवार वालों को भोजन परोसने के बाद वह भी खाना खाकर अपने डेढ़ वर्षीय बेटे विनय के साथ खाट में सोने चली गयी। बताया जा रहा है कि रविवार की तड़के अचानक उसके पैर में कुछ काटने के बाद तकलीफ महसूस हुआ।

नींद से उठने के बाद उसने बच्चे के मुंह से झाग निकलते देखा। जिसके बाद उसने परिवार वालों को सांप के काटने की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मां-बेटे दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर हरेली पर्व के दिन एक ही घर में मां-बेटे की मौत की खबर के बाद परे गांव में मातम पसरा हुआ है।

निकाय चुनाव की तैयारी तेज, स्थानीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली प्रेक्षकों की ब्रीफिंग, निर्धारित समयसीमा में मतदाता सूची शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के दिए गए निर्देश

 

 

 

NW News