ब्रेकिंग: भारत को हॉकी में ब्राउंज मेडल, स्पेन को किया चारों खाने चित, भारत ने लगातार दूसरी बार हॉकी में जीता मेडल

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक के इतिहास में अपना 13वां मेडल जीता है. भारत अब तक रिकॉर्ड 8 गोल्ड, एक सिल्वर और चार कांस्य पदक जीत चुका है। भारत ने हाकी में स्पेन को 2-1 से हरा दिया है। देखा जाए तो पेरिस ओलंपिक में भारत का ये चौथा ब्रॉन्ज मेडल रहा. इससे पहले भारत के तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में आए थे।

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. 8 अगस्त को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया. भारतीय टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीता है. इससे पहले उसने टोक्यो गेम्स में भी कांस्य अपने नाम किया था।

दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का आयोजन पेरिस के स्टेड यवेस-डु-मानोइर में किया गया। इस मैच को भारतीय हॉकी टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारत ने साल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

आज का राशिफल : कैसा रहेगा आपका रविवार....कन्या ,मीन वालों को मिलेंगे शुभसमाचार...पढ़े आपकी राशि
NW News