हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

12 की मौत: कर्मचारियों की मौत आंकड़ा पहुंचा 12, परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, पीएम मोदी ने भी…

रायपुर 9 अप्रैल 2024। कुम्हारी में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर मृतकों के निधन पर दुख जताया है। दरअसल देर शाम दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इस दुर्घटना में अब तक 12 कर्मचारियों की मौत हो गयी है, वहीं कई लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 40 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया है।छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी। अभी 15 घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं।वहीं केडिया डिस्टलरी की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। सभी घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश लाइट से रेस्क्यू किया गया।

 

हादसे में 12 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Back to top button