CG AUDIO : BJP नेता ने कलेक्टर को दे दी धमकी, कहा….आपकी कोई औकात नही है, मैं अपने पे आ गया तो 4 दिन नही लगेगा हटने में, कलेक्टर ने कहा तेरी इतनी औकात है तो…कर ले

रायपुर 26 जुलाई 2024। बीजापुर कलेक्टर और भाजपा नेता अजय सिंह की बातचीत का एक आडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस आडियों में बीजेपी नेता संजय सिंह कलेक्टर अनुराग पांडेय को धमकाते हुए नजर आ रहे है। बातचीत में नेतीजी को यह भी कहते हुए सुना जा सकते है कि उनकी कोई औकात नही है, अगर वो चाहे तो 4 दिन नही लगेगा हटाने में…..उधर नेताजी की इस बात पर कलेक्टर अनुराग पांडेय कह रहे है कि तेरी जितनी औकात है कर ले। अब इस पूरी बातचीत के आडियों क्लीप को कांग्रेस ने पार्टी के आॅफिसियल फेसबूक पेज पर शेयर कर बीजेपी पर तीखा पलटवार किया है। लेकिन इस वायरल आडियों की पुष्टि NW न्यूज24 नही करता है।

Telegram Group Follow Now

गौरतलब है कि बीजापुर में पदस्थ कलेक्टर अनुराग पांडेय 31 अगस्त 2024 को रिटायर होने वाले है। लेकिन उनके रिटायरमेेंट से ठीक एक महीने पहले एक वायरल आडियों ने उनके नाम को सुर्खियों में ला दिया है। आॅडियों क्लीप में कलेक्टर अनुराग पांडेय बीजपी नेता संजय सिंह को जमकर खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद बीजापुर के बीजेपी नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडेय के बीच ठेकेदारी में वर्चस्व को लेकर शुरू हुआ। कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को निष्पक्ष रूप से ओपन टेंडर करने का आदेश दिया गया था, जो कि नेताजी को नागवार गुजरा। बस फिर क्या था तैश में आकर अजय सिंह ने कलेक्टर अनुराग पांडेय को फोन मिलाकर धमकी देना शुरू कर दिया गया।

VIDEO : बाल-बाल बचे सीएम... रेलवे पुल से बाढ़ का जायजा ले रहे थे और तभी अचानक आ गई ट्रेन…

करीब 4 मिनट 12 सेकेंड के इस बातचीत में अजय सिंह कलेक्टर के साथ जहां अर्मायादित ढंग से बात करते हुए सीधे तौर पर धमकी देते सुने जा सकते है। वहीं बीजेपी नेता के इस व्यवहार पर कलेक्टर अनुराग पांडेय ने भी जमकर खरी-खोटी सुना दी। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने फेसबुक के अपने आफिसियल पेज पर बकायदा इस आडियों क्लीप को अपलोड कर सूबे की बीजेपी सरकार पर सवाल उठा दिया है। कांग्रेस ने लिखा है…“विष्णु के सुशासन में भाजपा नेता और कलेक्टर औकात औकात खेल रहे हैं… छेछड़ लड़ाई जारी है! भाजपा नेता बता रहे हैं 4 दिन में निपटा दूंगा…. कलेक्टर बता रहे हैं काम कैसे बांटते हैं। भाजपा सरकार में चल रहे ठेकेदारों के खुले खेल को समझिए, कामों का बंदरबांट और जनता को मूर्ख समझने वाले इन भाजपा नेताओं की असलियत।”

https://www.facebook.com/share/v/8tBLr7spyz1mgtVD/?mibextid=oFDknk

NW News