CG : नाबालिग के साथ गैंगरेप: दो भाईयों ने नाबालिग के साथ की हैवानियत, वारदात के बाद पीड़ित लड़की ने किया……!

अंबिकापुर 10 जुलाई 2024। अंबिकापुर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आयी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ दो सगे भाईयों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़िता ने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।

Telegram Group Follow Now

गैंगरेप की ये वारदात अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़की का राजेश देवांगन नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। पिछले दिनों दोनों युवक-युवती मिलने के लिए सुनसान जगह पर पहुंचे थे। आरोप है कि राजेश लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान राजेश का बड़ा भाई धमेंद्र भी वहां पर आ गया। जिसके बाद बड़े भाई ने भी लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़िता के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी गयी। गैंगरेप की घटना से पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आप बीती बतायी। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले पर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर आरोपी दोनों भाईयों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बिलासपुर में टीकाकरण से मासूमों की मौत ने खोली स्वास्थ्य विभाग की पोल, शैलेश पांडेय ने पूछा, कब होगी दोषियों पर कार्रवाई?
NW News