CG- अफसरों के दफ्तर के घर के बाहर मवेशी बांधेगी कांग्रेस, 16 अगस्त को कांग्रेस का गौ सत्याग्रह

रायपुर 8 अगस्त 2024। कांग्रेस निकाय चुनाव के पहले आक्रामक हो गयी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 16 अगस्त को सड़क पर घूमने वाली मवेशियों को लेकर प्रदर्शन करती नजर आएगी। कांग्रेस की तरफ से सभी जिलों के एसडीएम और कलेक्टोरेट दफ्तर में कांग्रेस के नेता प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक प्रदेश में बनाए गए गौठानों को बंद करने की वजह से अवारा मवेशियों की समस्या बढ़ी है। अब इसके खिलाफ कांग्रेस गौ सत्याग्रह करने जा रही है।

गायों के खुले में घूमने को लेकर काफी वक्त से कांग्रेस आक्रामक है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया था, तो वहीं अब पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी 15 अगस्त तक इस समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने 16 अगस्त से पूरे प्रदेश में गौ सत्याग्रह करने का ऐलानकिया है।

कांग्रेस का कहना है कि गोठान, रोका-छेका बंद होने से किसानों के साथ-साथ राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस का कहना है कि राजनीतिक विद्वेष के चलते रोका छेका अभियान को बंद किया गया। कांग्रेस गौ सत्याग्रह के मौके पर आवारा मवेशियों को SDM दफ्तर, कलेक्ट्रेट, नगर निगम मुख्यालयों के सामने बांधेगी। इस दौरान सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह में शामिल होंगे।

मलेरिया-डेंगू के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदार या पर्यावरण संरक्षण मंडल? पर्यावरण प्रेमी ने लिखा पत्र, शासन ने जारी किये निर्देश, पर मुख्य जवाबदार को नहीं
NW News