हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

पार्षद गिरफ्तार: दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, पुलिस ने अब किया गिरफ्तार

भाटापारा 12 फरवरी 2024। दो साल से पुलिस को चकमा दे रहे कांग्रेस पार्षद को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट के मामले में कांग्रेस पार्षद दीपक निर्मलकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व पार्षद योगेश अनंत ने कांग्रेस पार्षद दीपक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था।

WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.56 PM
previous arrow
next arrow

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में SC/ST प्रकरण और भी जोड़ा गया, जिसके बाद से ही आरोपी पार्षद फरार हो गया था। साल 2022 के फरवरी में ही मामला दर्ज हुआ था, लेकिन तब से पार्षद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। अब पुलिस ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भाटापारा शहर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की है।

Back to top button