महतारी वंदन योजना को लेकर राजनीति गरमायी, कांग्रेस ने वित्त मंत्री के बंगले के घेराव की कोशिश की

रायपुर 21 जुलाई 2024। महतारी वंदन योजना में राशि नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस काफी आक्रामक है। लगातार बयानों में निशाना साधने के बाद अब कांग्रेस ने इस मामले में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। शनिवार को कांग्रेस ने मंत्री ओपी चौधरी के निवास का घेराव करने की कोशिश की। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी थी।

Telegram Group Follow Now

महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की ज्यादातर महिलाओं को महतारी वंदन की चौथी और पांचवीं किस्त की राशि नहीं मिली है, जबकि सरकार के जारी आंकड़े बता रहे हैं कि 70 लाख महिलाओं में से करीब 5 लाख महिलाओं को राशि नहीं मिली है। महिलाओं के मुताबिक 45 प्रतिशत महिलाएं इस योजना से जुड़ ही नहीं पाई हैं, जो इस योजना से जुड़े हुए थे, उन्हें भी नियम और शर्तें लगाकर योजना से बाहर किया जा रहा है।

महिलाओं का कहना है कि, बड़ी संख्या में महिलाएं पात्र हैं, लेकिन उनके खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि, इसकी फॉर्मेलिटी पूरी है, फिर भी सैंकड़ों महिलाओं को पैसे नहीं आ रहे हैं। हमें सही जबाव नहीं मिला तो मुख्यमंत्री निवास का भी घेराव करेंगे। जिन्हें एक-दो किस्त मिला है, उन महिलाओं के साथ हितग्राहियों की सूची लेकर मंत्री ओपी चौधरी के निवास के लिए गांधी मैदान से निकले थे, लेकिन ग्रास मेमोरियल मैदान के पास पुलिस ने रोक दिया।

 

NW News