प्राचार्य सस्पेंड: शिक्षिका से मारपीट करने व अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने वाला प्राचार्य सस्पेंड

बलरामपुर 09 जुलाई 2024। शिक्षिका से मारपीट व अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में प्राचार्य पर गाज गिर गयी है। NW न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद प्रचार्य को पहले स्कूल से हटाया गया और अब सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं शिक्षिका मीनू सिंह की शिकायत पर प्राचार्य पर FIR भी दर्ज किया गया है।  विकासखण्ड राजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के प्राचार्य  आई.डी. खलखो को बिना अनुमति पेड़ काटवाने तथा शिक्षिकाओं से दुर्व्यहार करने पर आयुक्त सरगुजा द्वारा निलंबित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के प्राचार्य  आई.डी. खलखो द्वारा स्कूल परिसर के 04 बड़े पेड़ों की अवैध रूप से सक्षम प्राधिकारी के बिना अनुमति से कटाई एवं शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी के जांच प्रतिवेदन अनुसार श्री खलखो द्वारा विद्यालय परिसर के 04 पेड़ों की कटाई तथा शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार करने की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। श्री खलखो का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के सर्वथा विपरीत है।

उक्त कृत्य के लिए श्री आई.डी. खलखो प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर को आयुक्त सरगुजा द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री खलखो  का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा, सरगुजा संभाग अम्बिकापुर नियत किया गया है। उन्हें निलंबन की अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

बार में मारपीट: महापौर का भतीजा शोएब ढेबर गिरफ्तार, जूक बार में की थी युवक की पिटाई
NW News