Pushpa 2 में रणवीर सिंह,इस किरदार में आयेंगे नजर,Allu Arjun

मुंबई 24 मई 2023।

Telegram Group Follow Now

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पुष्पा द राइज ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था, जिसके बाद से ही हर कोई पुष्पा 2 का इंतजार कर रहा है। फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग इन दिनों चल रही है, जिसके बाद मेकर्स इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर लगेंगे। फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स को अंदाजा है कि दर्शक उनकी मूवी का इंतजार कितनी बेसब्री से कर रहे हैं, जिस कारण वो कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इंडस्ट्री से सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने रणवीर सिंह के लिए साथ एक स्पेशल रोल के लिए हाथ मिलाया है। रणवीर सिंह फिल्म पुष्पा 2 में कॉप का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे।

NW News