स्कूल ब्रेकिंग : ठंड की वजह से बंद स्कूलों में छुट्टियां बढ़ेगी या नहीं ?…आज शाम तक हो सकता है फैसला…इन 12 जिलों में छुट्टी का जारी हुआ था आदेश…
![](http://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/12/SCHOOL.jpeg)
रायपुर 8 जनवरी 2023 । छत्तीसगढ़ में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के 12 जिलों में स्कूल बंद हैं, वहीं 4 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। वहीं ठंड की वजह से आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी दी गयी है। शीतलहरी और कोहरे की वजह से जिला प्रशासन की तरफ से स्थानीय स्तर पर अवकाश 7 जनवरी तक दी गयी थी, आज रविवार की छुट्टी है। ऐसे में कल से स्कूल खुलेगा या फिर ठंड की वजह से छुट्टियों को आगे बढ़ाया जायेगा, इस पर सभी की नजर है।
दरअसल सरगुजा और बिलासपुर अभी शीतलहरी की चपेट में है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के जिले शीतलहरी और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। लिहाजा, बच्चों के लिए स्कूलों को खोला जायेगा या नहीं, इस पर मंथन जारी है। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से nwnews24.com को बताया गया है कि कुछ देर में फैसला लिया जायेगा। मौसम विभाग और उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद ही स्कूलों के संदर्भ में कुछ फैसला लिया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक जांजगीर, कवर्धा और गौरेला पेंड्रा मरवाही में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं अगर स्कूलों के बंद करने की बात करें तो बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, बालोद, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित 12 जिलों में स्कूलों को 7 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है।
जांजगीर में स्कूल की टाइमिंग बदली
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठण्ड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 31 दिसम्बर 2022 तक जिले में संचालित होने वाले विद्यालयो के समय में परिवर्तन किया गया था। वर्तमान में तापमान में परिवर्तन होने के कारण पुनः समय अवधि को 31 जनवरी 2023 तक के लिए बढ़ाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार को प्रातः 08.30 बजे से 11.45 बजे तक तथा शनिवार को अपरान्ह 12 बजे से 4.45 बजे तक संचालित होगा और द्वितीय पाली मे अपरान्ह 12 बजे से 4.45 तक संचालित होगा। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार को 9.45 बजे से 4 बजे तक और शनिवार प्रातः 8.30 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी।