कुत्ते ने मचा दिया कोहराम: 8 बच्चों को कुत्ते ने काट-काटकर किया लहुलूहान, कई बच्चे की हालत गंभीर

बिलासपुर 7 सितंबर 2024। न्यायधानी में पागल कुत्तों ने कोहराम मचा दिया है। कुत्ते ने 8 मासूम बच्चों को काटा है। इनमें से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे का मांस नोच लिया तो एक के सिर पर हमला करने से 15-20 टांके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक देवरीखुर्द के वार्ड-43 के सफेद खदान क्षेत्र में कुत्ते ने छोटे बच्चों से लेकर युवाओं को काटने के लिए दौड़ाने लगा। मोहल्ले के बड़े लोग कुत्ते से जैसे-तैसे बच गए।

Telegram Group Follow Now

कुत्ते ने एक-एक कर 6 बच्चों को बुरी तरह से काट लिया। तीन बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया। एक दो दिन के भीतर सभी बच्चों को डिस्चार्ज किया जाएगा।कुत्ता देवरीखुर्द के वार्ड क्रमांक-42 के सतबहनिया दाई मंदिर के पास पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह मंदिर के पास खेल रहे एक और बच्चे को काट लिया। परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद लक्ष्मी यादव को दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद ने तत्काल इसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को दी। जब आयुक्त ने तत्काल पागल कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए तो शुक्रवार की दोपहर टीम ने सतबहनिया मंदिर के पास पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया। बच्चों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी है। शहर में 8 हजार से ज्यादा आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। शिकायत के बाद शुक्रवार की शाम नगर निगम की टीम ने घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ लिया।

NMDC का मुख्यालय हैदराबाद में क्यों ? शैलेश पांडेय ने उठाया सवाल, कहा, NMDC का हेडक्वार्टर रायपुर लाने का संकल्प ले मुख्यमंत्री
NW News