अध्यातम

AAJ KA RASHIFAL : कर्क और कन्या राशि को मिलेगा सितारों का साथ, तुला राशि वालों की इनकम बढ़ने के योग…पढ़े आपका दिन कैसा होगा

 

आज का मेष राशिफल
आज आपके प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों के तकनीकी कौशल की उन्नति के अलावा व्यक्तिगत विकास भी शामिल रहेगा।

आज आपके पारिवारिक विचारों से मतभेद होने की संभावना है। जल्दबाजी में लिए गए वित्तीय निर्णयों से हर कीमत पर बचना होगा।

आप प्यार में भावनात्मक उत्साह न खोएँ। स्वस्थ जीवन का आनंद लेने के लिए आपको विभिन्न गतिशील कार्यशैलियों में पार्टिसिपेट करना चाहिए।

योग और व्यायाम भी करना चाहिए। आपको अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखना चाहिए।

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – मैरून

 

 

आज का वृष राशिफल 
आज ग्राफिक डिजाइनिंग, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और नेटवर्किंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को विदेश में नौकरी के अवसर मिलने का योग बना रहा है।

आपकी सलाह से मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। इससे न सिर्फ उनका ध्यान बीमारी से हटेगा बल्कि उन्हें तुरंत राहत भी मिलेगी।

कोई बड़ा अनुबंध आपके हाथ लग सकता है उसे आर्थिक मजबूती बड़े। लव पार्टनर से मुलाकात आपकी खुशी दोगुनी कर देगा।

आपको हर्बल मालिश उपचार से अपने पीठ दर्द से छुटकारा मिलने की संभावना है। दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और हो सके तो अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – ग्रे

 

आज का मिथुन राशिफल 
आज कार्यस्थल पर अनावश्यक जोखिम उठाना सफलता पाने में बाधक होगा। पड़ोसियों के कारण कुछ समस्याएँ पैदा होने की संभावना है लेकिन उनसे बचना ही बेहतर होगा।

आज आप वित्तीय मामलों में अधिक सतर्क रहें। अपने साथी की भावनात्मक भावनाओं का सम्मान करेंगे। इससे प्रेम संबंध के बंधन को मजबूत मिलेगी।

आप अपनी रूखी त्वचा के लिए कोई उपाय खोजें। सावधान रहें और शत्रुओं द्वारा रचे गए प्रलोभन से स्वयं को बचाएं।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – हल्का नीला

 

आज का कर्क राशिफल 
आज का दिन आपके जीवन में बहुत अच्छा सबक होगा और बहुत कुछ सीखेंगे। घर में मरम्मत के काम में आज आपको व्यस्त रखेगा।

आज कोई भी आर्थिक जोखिम लेने से बचें। कमोडिटी मार्केट में निवेश करने से भी दूर रहना चाहिए।

प्रेम जीवन में स्थायित्व लाने के लिए आप साथ रहने का फैसला कर सकते हैं। शरीर को स्वस्थ और त्वचा को साफ और कोमल बनाए रखने के लिए पानी पीना चाहिए। आपको नशे और बुरी संगति से दूरी बनाकर रखनी होगी।

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – क्रीम

 

आज का सिंह राशिफल 
आज लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए आप नई रणनीति बना सकते हैं। आज घर में अनावश्यक वाद-विवाद होने की संभावना अधिक है।

आज आपके हाथ में पैसा आएगा। आप इसे कहीं निवेश जरूर करेंगे जिससे मुनाफा बढ़ेगा।

प्रेम संबंध में विवादास्पद मुद्दे उठाना आपके लिए समस्याएँ पैदा करेगा। जहां तक स्वास्थ्य का सवाल है आज आपको कमर दर्द से परेशानी रहेगी। कुछ लोगों मुख रोग से परेशान रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – सुनहरा

 

आज का कन्या राशिफल 
आज आपके करियर में नया अवसर प्राप्त होगा। कुछ लोग नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देंगे। व्यापारी अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे।

परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बहाल करने के लिए अपने ज्यादा बोलने वाले व्यवहार को बदलें।

आप वित्तीय मुद्दों से जल्द से जल्द निपटने को प्राथमिकता दें। प्यार में आपको आज नए प्रकार का अनुभव प्राप्त होगा। आज अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और उनको सबक भी सिखाएंगे।

कुछ लोगों के लिए मानसिक तनाव आज रात की नींद हराम कर देगा।

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गहरा लाल

 

आज का तुला राशिफल 
आज आप कार्यस्थल पर सीनियर्स को अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य स्पष्ट रूप से बताने की स्थिति में होंगे।

आपको परिवार के सदस्यों के साथ एक छोटी आनंददायक पिकनिक का आनंद मिलेगा। अच्छी वित्तीय स्थिति आपके लिए निवेश के नए विचार लेकर आएगी।

आज कुछ लोगों को उनके सपनों के राजकुमार या राजकुमारी से मिलने का लोग बन रहा है। वाहन सावधानी से चलाएं चोट लग सकती है। कुछ लोगों को बुखार परेशान करेगा।

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – आसमानी नीला

 

आज का वृश्चिक राशिफल 
आज आप कार्यस्थल पर निर्णय लेने में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें। पति-पत्नी के रिश्ते में कोई भी कड़वाहट भरी बात नहीं होनी चाहिए जिससे पारिवारिक जीवन में परेशानी हो ध्यान रखना चाहिए।

आपको वित्तीय लाभ कमाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन आनंद से चलेगा किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। आपको कम वसा, चीनी और नमक वाला आहार लेना चाहिए।

आज विभिन्न क्षेत्रों में कुछ व्यस्त गतिविधियाँ हो सकती हैं।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – केसरिया

आज का धनु राशिफल 
आज आप काफी समय से छूटे हुए व्यापारिक संबंधों को पुनर्जीवित करने में सफल रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अपने आप को तकनीकी रूप से मजबूत पाएंगे।

परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी का आनंद लेंगे। कोई प्लांट या जमीन खरीदने का योग बन रहा है जिसे आज आप देखने जाएंगे।

आज आपको अपने लव पार्टनर पर बहुत प्यार आएगा। कुछ लोगों को पीलिया रोग होने का योग बन रहा है।

आज आप किसी की मदद करेंगे। जिससे आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा।

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – हल्का पीला

 

आज का मकर राशिफल 
आज सरकारी अधिकारियों को बहुत व्यस्त रहना पड़ेगा और अतिरिक्त काम करना पड़ेगा।

परिवार कल्याण और प्रगति के लिए आपके सहयोग की सभी लोग अपेक्षा करते हैं। कमोडिटी मार्केट में निवेश करने वालों को आज गोल्ड और कॉपर में निवेश करना चाहिए लाभ होगा।

लव पार्टनर के साथ आज आप लॉन्ग ड्राइव पर घूमने जाएंगे। समय पर भोजन करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। कुछ अलग करने का आपका नजरिया सदैव आपको सबसे अलग करता है।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – गुलाबी

 

आज का कुम्भ राशिफल 
आज आपका कोई प्रोजेक्ट कंप्लीट होगा जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। रेस्टोरेंट और होटल के कारोबारी को आज के दिन आर्थिक लाभ होगा।

घर में सभी लोग प्रसन्न रहेंगे और एक साथ बैठकर भोजन करेंगे।

आपको अपने अनुबंध से आर्थिक लाभ होता हुआ दिखेगा। साझेदारी के व्यापार से भी धन लाभ होता हुआ दिख रहा है।

लव पार्टनर के साथ ज्यादा बाद विवाद ना करें,मनमुटाव हो जाएगी। नर्वस सिस्टम संबंधी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को न्यूरोलॉजी के डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – मैजेंटा

 

आज का मीन राशिफल 
आज कड़ी मेहनत के बाद भी व्यावसायिक सफलता मिलने में बाधा आएगी। सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद या अनबन होती हुई दिख रही है। परिवार में बड़े बुजुर्गों की बात मानने से सुख शांति बनी रहेगी।

जमीनी सौदा बहुत संभालकर करें क्योंकि आपका निवेश फंस सकता है। कुछ लोग आपकी आर्थिक संपन्नता पचा नहीं पा रहे हैं।

आज लव पार्टनर का एक संदेश आपका उत्साह बढ़ा देगा। ज्यादा सोचने से आपको मानसिक रोग और अवसाद की परेशानी हो जाएगी। स्वतंत्र निर्णय लेने से आपको अत्यधिक लाभ होगा।

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – केसरिया

 

Back to top button