टॉप स्टोरीज़

रतन टाटा को दिया गया उद्योग रत्न सम्मान, सीएम शिंदे बोले- इस पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ी

मुंबई 19 अगस्त 2023| महाराष्ट्र सरकार ने देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को राज्य में उद्योग के विकास में बड़ी भूमिका निभाने के मद्देनजर रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही राज्य के विकास में योगदान देने वाले अन्य कारोबारियों को भी महाराष्ट्र उद्योग पुरस्कार रविवार को दिया जाएगा.

राज्य सरकार ने यह पुरस्कार इस साल पहली बार दिया है. पुरस्कार समारोह रविवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा, लेकिन रतन टाटा को आज यानी शनिवार को उनके आवास इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान देने के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार मौजूद रहे. 

स्वास्थ्य कारणों से अवॉर्ड आवास पर दिया गया

रतन टाटा के स्वास्थ्य कारणों के चलते वे आने वाले इस अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं हो सकते थे। इस कारण से उनके घर पर ही एक समारोह आयोजित कर अवॉर्ड दे दिया गया। इस दौरान रतन टाटा के कारोबार के साथ अन्य क्षेत्रों में दिए गए योगदान को याद किया गया और जश्न मनाया।

रविवार को इन दिग्गजों को दिया जाएगा पुरुस्कार 

रविवार को समारोह में आदर पूनावाला को उद्योग मित्र, गौरी किर्लोस्कर को उद्योगिनी और विलास शिंदे को उत्कृष्ट मराठी उद्यमी के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग रत्न पुरस्कार रतन टाटा को दिया गया है. यह सिर्फ टाटा ग्रुप ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार का स्वीकार करके उन्होंने राज्य की शोभा बढ़ाई है. टाटा समूह बहुत अच्छा काम कर रहा है, देश के आर्थिक विकास में इसका बड़ा योगदान है. 

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले 28 जुलाई को महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार रतन टाटा को देने की घोषणा की थी। उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि यह पुरस्कार महाराष्ट्र में काम करने वाले इंडस्ट्रियलिस्ट को दिया जाएगा। युवा और महिला उद्यमियों की हौसलाअफजाई के लिए सरकार ने पुरस्कार देने का फैसला किया है। रतन टाटा अपनी सादगी के लिए भी मशहूर हैं। रतन टाटा ने 1991 में टाटा ग्रुप की कमान संभाली थी। इसके बाद उन्होंने अपने कारोबारी फैसलों से टाटा समूह को कई देशों तक पहुंचा दिया। ऑटोमोबाइल के अलावा संचार,केमिकल सेक्टर में टाटा समूह का दखल बढ़ा। वह 2012 तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहे। रतन टाटा को 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Back to top button