पॉलिटिकलहेडलाइन

VIDEO : महतारी हुंकार रैली में भाजपा ने दिखायी अपनी ताकत….स्मृति इरानी का जबरदस्त स्वागत…रैली में 50 हजार जुटने का दावा

बिलासपुर 11 नवंबर 2022। आज बिलासपुर में बीजेपी महतारी हुंकार रैली के लिए जरिये शक्ति प्रदर्शन कर रही है। महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंची हैं। जहां छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद गांधी चौक से स्मृति ईरानी महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई। 3 किमी लंबे रोड शो में जगह जगह जोरदार स्वागत किया जा रहा है,कार्यकर्ता फूलों की वर्षा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नेहरु चौक पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगी।

भाजपा महतारी हुंकार रैली के बहाने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की है। जहां प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। बिलासपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

जगमल चौक के पटेल ग्राउंड से शुरू हुई महतारी हुंकार रैली गांधी चौक, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह समेत प्रदेश के सभी बड़े नेता भी रैली में शामिल हैं। जगमल चौक से सदर बाजार चौक तक लोगों की लंबी कतारें लगी हैं।पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, प्रदेश की जनता सरकार के खिलाफ है,इसीलिए हुंकार रैली में 50 हजार से अधिक की संख्या में महिलाएं पहुंची हैं। राज्य सरकार के खिलाफ जबरदस्त जन आक्रोश है। आज पूरा प्रदेश आतंकित है। महिलाओं पर अत्याचार का आतंक बढ़ा हुआ है।

Back to top button