बिग ब्रेकिंग

2 की मौत : स्कार्पियो और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर,….. 2 की मौत, 13 घायल…

दुर्ग 8 जनवरी 2022। रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक स्कार्पियो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 13 लोग घायल बतायेजा रहे हैं। हादसा शाम करीब 3 बजे की बतायी जा रही है। स्कार्पियो में 15 सवारी बैठकर सुपेला भीमनगर भिलाई से अपने रिश्तेदार के गांव बटरेल जामगांव जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक धौराभाठा मोड़ से पहले एक ट्रैक्टर जो गाड़ाडीह से सेलूद की ओर आ रही थी। उसी समय स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी007 बी0एन0 3604 सीधा ट्रैक्टर से जा टकराया। इस दुर्घटना से एक पुरूष चुरामन राहुलकर उम्र करीबन 55 साल एवं एक महिला सुमित्रा पति बद्रीनाथ उम्र करीबन 60 साल की मृत्यु हो गई एवं 13 लोग घायल है। सभी को दुर्ग जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

इस घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें एक महिला सुमित्रा पति बद्रीनाथ उम्र करीबन 60 साल और पुरूष चुरामन राहुलकर पिता जुगल किषोर उम्र करीबन 55 साल एवं 13 लोग घायल है।

घायल व्यक्तियों के नामः-

  1. श्रीमती भगवती साहू पति हेमराज साहू उम्र 45 साल
  2. श्रीमती हेमिन साहू पति मनोज साहू उम्र 32 साल
  3. कु0 तृषिका साहू पिता संतोष साहू उम्र 09 साल
  4. बद्रीप्रसाद पिता स्व0 फुदुक राम उम्र 60 साल
  5. कु0 श्रद्धा राहुलकर पिता मुकेष राहुलकर उम्र 09 साल
  6. चमन साहू पिता स्व0 संतोष साहू उम्र 13 साल
  7. कु0 लोकेष्वरी साहू पिता स्व0 मनोज साहू उम्र 13 साल
  8. खिलेन्द्र साहू पिता परमेष्वर साहू उम्र 10 साल
  9. कु0 निषा साहू पिता स्व0 मनोज साहू उम्र 07 साल
  10. श्रीमती योगिता साहू पति स्व0 संतोष साहू उम्र 36 साल
  11. मनोज साहू पिता बरातू साहू उम्र 33 साल
  12. आफताब पिता सामुद उम्र 26 साल (स्कार्पिया वाहन चालक)
  13. कु0 अंजली साहू पिता मनोज साहू उम्र 10 साल साकिनान भीमनगर सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग
  14. मनीष साहू पिता बरातू राम उम्र 33 साल (ट्रैक्टर का हेल्पर) साकिन चुलगहन थाना रानीतराई जिला दुर्ग

Back to top button