2025 Land Rover Defender में नए अपडेट और तकनीक के साथ आएगा दमदार लुक, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Land Rover Defender : 28 मई 2025 — अपनी बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता और लग्जरी के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय Land Rover Defender को मई 2025 में कई नए अपडेट्स मिले हैं। इस अपडेट में नई तकनीक, डिजाइन में सूक्ष्म बदलाव और ऑफ-रोडिंग के अनुभव को और बेहतर बनाने वाले एक्सेसरीज शामिल किए गए हैं।

2025 Land Rover Defender में नए अपडेट और तकनीक के साथ

Land Rover Defender
Land Rover Defender

डिजाइन के मामले में बदलाव इतने हल्के हैं कि इन्हें नोटिस करने के लिए बारीकी से देखना होगा। नई हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ, हेडलाइट्स में सेंटर LED DRL को छोटा किया गया है, जबकि टेललाइट्स को स्मोक्ड फिनिश दी गई है। इसके अलावा, फॉग लैंप्स अब स्टैंडर्ड फीचर के रूप में मिलते हैं।

ग्रिल पर नई ग्लॉस ब्लैक बार लगी है और आगे-पीछे के बंपर सिल्वर या सैटिन ग्रे रंग में पेंट किए गए हैं। बोनट और फेंडर इंसर्ट्स पर टेक्सचर्ड फिनिश दी गई है, जो इस SUV को और भी प्रीमियम लुक देता है।नए कलर ऑप्शन में ‘पटागोनिया व्हाइट मैट’ जैसे एक्सक्लूसिव शेड भी जोड़े गए हैं, जो डिफेंडर की अलग पहचान बनाते हैं।

Mahindra XUV700 Facelift की लॉन्चिंग की तैयारी, टेस्टिंग के दौरान दिखा नया अवतार

Related Articles