6 नक्सली ढेर: पुलिस-नक्सली मुठभेड़, ऑटोमैटिक हथियारों से लैश नक्सली को जवानों ने मार गिराया

बीजापुर 5 जुलाई 2024। नक्सल मुठभेड़ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट आ रही है। जवानों ने सर्च आपरेशन में मारे गये नक्सलियों से हथियार बरामद कर लिये हैं। मारे गए 6 नक्सलियों से हथियार बरामद जवानों ने किया है। सर्चिंग के दौरान जवानों को आटोमैटिक हथियार और नक्सल सामान मिला है। आपको बता दें कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना के कोत्तागुड़ेम इलाके में सुबह ग्रे-हाऊंड्स के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी।

जवानों ने मुठभेड़ के दौरान 6 वर्दीधारी माओवादियों को मार गिराया था। वहीं दो जवान भी घायल हुए थे, जिसमें एक की हालत गंभीर थी। दोनों को बेहतर इलाज के लिए भद्राचलम जिला हास्पीटल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है कि गोलीबारी में माओवादी संगठन के छह कैडरों को मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के वन क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया है कि इस घटना को लेकर आगे की जांच जारी है।

तेलंगाना राज्य के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के अधीक्षक रोहित राज ने जानकारी दी थी कि गुरुवार 5 सितंबर की सुबह भद्राद्री कोठागुडेम जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसके कुछ देर बाद जानकारी सामने आई कि इस मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, 2 जवान घायल भी हो गए हैं।

इससे पहले मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भी सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली थी। जानकारी के मुताबिक, यहां मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया गया था। IG बस्तर पी सुंदरराज ने बताया था कि सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस व डीआरजी की दंतेवाड़ा इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। इससे पहले बीते हफ्ते के गुरुवार को भी नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया था।

तहसीलदार संघ के अध्यक्ष पर गिरी गाज, मंत्री पर पैसे लेकर ट्रांसफर करने के आरोप मामले में सस्पेंड
NW News