Arun sao Biography: जानिये अरूण साव के बारे में, छात्र राजनीति से हुई थी शुरुआत
रायपुर 10 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में अरुण साव के नेतृत्व में भाजपा ने खुद को चुनाव के लिये तैयार किया। ना सिर्फ उन्होंने पार्टी को तैयार किया, बल्कि प्रचंड बहुमत के साथ पार्टी को जीत भी दिलायी। 2019 में पहली बार बिलासपुर लोकसभा चुनाव जीते, अरुण साव ओबीसी का बड़ा चेहरा माना जा रहा है। उन्हें समन्वय के साथ संगठन चलाने में काफी सक्षम माना जाता है। उन्हें पार्टी ने 9 अगस्त 2022 को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। इस बार उन्होंने लोरमी से चुनाव जीते हैं।
नाम: अरुण साव
पिता: अभयराम साव
जन्म: 25 नवंबर 1968
जन्मस्थान: जरहाभाटा, बिलासपुर
पैतृक गांव: मुंगेली
धर्मपत्नी: मीना साव
स्नातक: एसएनजी कॉलेज, मुंगेली
विधि स्नातक: केआर लॉ कॉलेज, बिलासपुर
1990 से 1995 एबीवीपी की मुंगेली इकाई के अध्यक्ष
वकालत: 2001 में उच्च न्यायालय बिलासपुर में प्रेक्टिस
2004 में छत्तीसगढ़ सरकार के लिए पैनल वकील
2013 से 2018 तक हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता
1996 में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
2019 में बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते
9 अगस्त 2022 को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने
3 दिसंबर लोरमी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए
8 दिसंबर सांसद के पद से इस्तीफा दिया