IB अफसर के बेटे और बहु ने किया सुसाइड….. 9 महीने पहले ही दोनों की हुई थी शादी …

जयपुर 15 जनवरी 2022। जयपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। इंटेलिजेंस अफसर के बेटे और बहू ने आत्महत्या कर ली है। दोनों की 9 महीने पहले ही शादी हुई थी। पहले बेटे ने हाथ की नस काटकर जहर पी लिया। उसे देखकर पत्नी ने भी जहर खा लिया। घटना जयपुर के आदर्श नगर थाने इलाके के शिव शंकर कॉलोनी की है।

Telegram Group Follow Now

मृतक हेमंत साहू (26) और हेमलता (21) की 9 महीने पहले अप्रैल में शादी हुई थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे दोनों ने सुसाइड कर लिया था। थाना अधिकारी ने बताया कि हेमंत स्वभाव से काफी गुस्सैल था। शादी के बाद से वह कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। रात में दोनों के बीच क्या बहस हुई यह सामने नहीं आया है। लेकिन परिजनों ने बताया कि पहले हेमंत ने गुस्से में अपने हाथ की नसें काट दी। इसके बाद उसने जहर पी लिया। यह देखकर हेमलता ने भी जहर खा लिया।

भाई ने दरवाजा खोला तो दोनों बेहोश पड़े थे। दोनों को आनन्-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हेमंत बेरोजगार था और कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। पिता सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो में यूडीसी है।

 

Related Articles