बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहीं दीपिका पादुकोन , फोटोशूट में बिखेरा प्रेग्नेंसी ग्लो
ग्लैमर की दुनिया की क्वीन दीपिका पादुकोण जल्द ही माँ बनने वाली हैं। सितंबर 2024 में रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली दीपिका ने हाल ही में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करवाया है। फैंस उनकी तस्वीरों में चेहरे पर नजर आ रहे प्रेग्नेंसी ग्लो को देखकर दीवाने हो गए हैं।
बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहीं दीपिका पादुकोन , फोटोशूट में बिखेरा प्रेग्नेंसी ग्लो
पांच महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। यलो कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने दीपिका इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर साफ प्रेग्नेंसी ग्लो झलक रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
Read more : 35 हजार में घर लाये ये धांसू बाइक, जाने फीचर्स और कीमत
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। बच्चों के बारे में बात करते हुए दीपिका ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें और उनके पति रणवीर सिंह को बच्चों से बहुत प्यार है और वे उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब उनके खुद के बच्चे इस दुनिया में आएंगे।
बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहीं दीपिका पादुकोन , फोटोशूट में बिखेरा प्रेग्नेंसी ग्लो
दीपिका आखिरी बार शाहरुख खान के साथ “जवान” में नजर आई थीं। अब वह “सिंघम अगेन” और “कल्कि 2989 एडी” में नजर आएंगी। हाल ही में, डेडलाइन के साथ एक इंटरव्यू में, दीपिका ने अपने काम और 2017 की हॉलीवुड फिल्म “XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज” के बाद दूसरी हॉलीवुड फिल्म नहीं करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमने काम करने के तरीके या हम जो कहानियां सुनाते हैं