CG-मानसून सत्र ब्रेकिंग: अगले महीने से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 10 दिनों का होगा सत्र, विधानसभा अध्यक्ष बोले…

रायपुर 13 जून 2024। विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने होगा। विधानसभा सचिवालय में इसे लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। जल्द ही इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मीडिया में एक सवाल के जवाब में बताया कि अगले महीने 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र होगा। मानसून सत्र 10 दिनों का होगा।

Telegram Group Follow Now

विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से है। इसे लेकर संसदीय कार्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजा था, मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र को अपने स्वीकृति दे दी है। 22 जुलाई से 31 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा।

आपको बता दें कि 5 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ था। इस बार बजट सत्र काफी लंबा चला था। अब जुलाई में शुरू होने वाला मानसून सत्र भी काफी लंबा चलेगा। ये सत्र काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, जिसमें संशोधन विधेयक भी पास कराये जायेंगे।

Related Articles