CG: डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, देर से पहुंची टीम, तो गुस्से में जवान की पिटाई

बिलासपुर 15 जून 2024। बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। देर से पहुंचने पर आरक्षक की युवकों ने पिटाई कर दी। मामला बिलासपुर से रतनपुर का है। जहां दो भाईयों के बीच विवाद के बाद पुलिस टीम को इसकी सूचना दी गयी थी। 112 पर डायल कर पुलिस को बुलाया गया था। लेकिन पुलिस को पहुंचने में विलंब हो गया।इसके बाद विवाद छोड़ युवक पुलिस के पीछे पड़ गया।

Telegram Group Follow Now

देर से पहुंचने पर गुस्से में आकर युवक ने आरक्षक की पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास दो भाईयों अरूण यादव और दीनदयाल यादव के बीच विवाद की जानकारी पुलिस को मिली थी। मारपीट में अरुण यादव को भी चोट लगी थी। विवाद बढ़ता देख लोगों ने 112 पर डायल कर पुलिस को विवाद की खबर दी थी, लेकिन पुलिस को पहुंचने में थोड़ा विलंब हो गया, जिसके बाद आरोपी ने पुलिस की पिटाई कर दी।

पुलिस से मारपीट करने वाला आरोपी अरूण यादव है। अरूण यादव ने अपने साथी विनय धीवर के साथ मिलकर आरक्षक की पिटाई की थी। इस मामले में पुलिस ने विनय और अरूण दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

Related Articles