CG- शिक्षकों के कितने पद खाली? मुख्यमंत्री ने विधानसभा में दिया ये जवाब, शिक्षकों के प्रमोशन पर बोले…

रायपुर 21 जुलाई 2024। राजधानी रायपुर में भी शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हैं। विधानसभा में भाजपा विधायक के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि राजधानी रायपुर में 1954 अलग-अलग वर्ग के शिक्षकों के पद खाली हैं। रायपुर के भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने सवाल पूछा है कि रायपुर के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला, उच्च माध्यमिक शाला और उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षकों के कितने पद भरे हैं और कितने खाली है।

जवाब में शिक्षा मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक के रायपुर में 539 पदों पर शिक्षक पदस्थ हैं, जिसमें से 181 पद खाली पड़े हैं। वहीं सहायक शिक्षक के 3112 पद भरे हैं, जिसमें से 1117 पद खाली पड़े हैं। वहीं पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के 224 पद भरे हैं, जबकि 181 पद खाली है। वहीं शिक्षक के 2322 पद भरे हैं, जबकि 158 पद खाली पड़े हैं।

हाईस्कल के व्याख्याता की बात करें, तो व्याख्याता के 74 पद पर अभी व्याख्याता पदस्थ हैं, जबकि 25 पद खाली हैं। वहीं सहायक शिक्षक विज्ञान के 23 पद भरे हैं, जिसमें से 7 पद खाली पड़े हैं। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूलों में व्याख्याता के 1296 पदों पर पदस्थ हैं, जबकि 118 पद खाली हैं। सहायक शिक्षक विज्ञान के 227 पदों पर शिक्षक पदस्थ हैं, वहीं 151 शिक्षक के पद खाली हैं। व्यायाम शिक्षक के 122 पद अभी भर्ती हैं, जबकि 16 पद खाली हैं।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ही बजी दी बैंड, अपनी दुकान खोलकर, दूसरों की दुकानें बंद कराने निकले नेताजी, भाजपा बोली, पहले अपने गिरेबान में झांको
NW News