कितने स्कूल एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन? मुख्यमंत्री ने दिया पूरा ब्योरा, शिक्षक नियुक्ति पर दिया ये जवाब

रायपुर 21 जुलाई 2024। बस्तर में आज भी कई स्कूल एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन है। विधानसभा इसे लेकर सवाल भी उठा है। बस्तर से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने सवाल उठाया कि बस्तर में कितने एकल शिक्षकीय, शिक्षक विहीन शालाएं हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर संभाग में एकल शिक्षक व शिक्षक विहीन स्कूलों की कुल संख्या 1782 है।

नारायणपुर में 117 स्कूल एकल शिक्षक व शिक्षक विहीन हैं, वहीं  बीजापुर में 357, कोंडगांव में 159, कांकेर में 355, दंतेवाड़ा में 131, बस्तर में 393, सुकमा में 270 स्कूल एकल शिक्षक व शिक्षक विहीन हैं।

ये पूछे जाने पर कि साल 2020-21 से लेकर अब तक कितने सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याताओं की नयी सीधी भर्ती की गयी है। वजाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि 1501 सहायक शिक्षक, 266 शिक्षक व 9 व्याख्याताओं की एक शिक्षकीय व शिक्षक विहीन स्कूलों में पदस्थापना की गयी है।

CG: किडनैप हुआ 6 महीने का बच्चा सड़क किनारे लावारिश मिला, हाथ में लगे टैग से हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
NW News