विधानसभा: छत्तीसगढ़ में 263 पीएम श्री स्कूल खुलेंगे, विधानसभा में मुख्यमंत्री दी ये जानकारी, देखिये कहां-कहां कितने स्कूल

रायपुर 22 जुलाई 2024। विधानसभा में आज पीएमश्री स्कूल को लेकर जानकारी मांगी गयी। भाजपा विधायक भावना बोहरा ने पूछा कि प्रदेश में कितने पीएमश्री स्कूल अनुमोदित किए गए हैं? स्वीकृत स्कूलों में से कितने स्कूलों का संचालन वर्तमान में किया जा रहा है एवं शेष स्कूलों का संचालन कब तक शुरू किया जावेगा।

जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश में प्रथम चरण अंतर्गत 211 पीएमश्री शालाएं एवं तृतीय चरण में दिनांक 08.07.2024 अंतर्गत 52 शालाएं भारत सरकार से स्वीकृत हुई है। इस प्रकार से कुल 263 शालाएं स्वीकृत हैं। स्वीकृत स्कूलों में 211 स्कूलों का संचालन पीएम श्री योजना अंतर्गत किया जा रहा है। शेष 52 स्कूलों का पीएम श्री योजना अंतर्गत परियोजना अनुमोदन बोर्ड (पी.ए.बी.) से बजट स्वीकृति उपरांत शीघ्र संचालित होंगे।

नियम के मुताबिक विकासखण्ड/नगरीय निकाय में अधिकतम 2 पीएमश्री विद्यालय को खोला जा सकता है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 2 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गये है। वर्तमान में 1 स्कूल पीएम श्री योजना अंतर्गत संचालित है। शेष 1 स्कूल का पीएम श्री योजना अंतर्गत परियोजना अनुमोदन बोर्ड (पी.ए.बी.) से बजट स्वीकृति उपरांत शीघ्र संचालन होगा।

CG: किडनैप हुआ 6 महीने का बच्चा सड़क किनारे लावारिश मिला, हाथ में लगे टैग से हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
NW News