शिक्षा विभाग ब्रेकिंग: ट्राइबल से एजुकेशन व एजुकेशन से ट्राइबल में ट्रांसफर का कोई नियम नहीं, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी, कहा, भविष्य के लिए ऐसा प्रस्ताव भी नहीं

रायपुर 22 जुलाई 2024। ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग में ट्रांसफर का कोई भी नियम नहीं है। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया। विधायक शेषराज हरवंश के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि एजुकेशन विभाग से ट्राइबल विभाग में और ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग में ट्रांसफर का कोई नियम नहीं है।

लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग और एजुकेशन विभाग से ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों के स्थानांतरण का कोई नियम नहीं है। मुख्यमंत्री ने ये भी स्पष्ट किया है कि ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों का शिक्षा विभाग में संविलियन भी नहीं किया गया है। भविष्य में ऐसे नियम और नीति बनाने की योजना भी अभी नही है।

कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद बेअसर, खुली रही दुकानें, पूर्व विधायक ने पुलिस के साथ नोंकझोंक
NW News