स्कूल बंद: बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बीजापुर 22 जुलाई 2024। बस्तर में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर बीजापुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी हुए हैं। बारिश की चेतावनी के मद्देनजर स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। बीजापुर कलेक्टर ने निजी और शासकीय स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। जिसके जलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई है। दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी की है। वहीं हालतों को देखते हुए बीजापुर कलेक्टर ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि बीजापुर में नदी नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर बाढ़ के हालात भी है। लिहाजा प्रशासन स्तर पर सतर्कता बरती गयी है।

प्राचार्य की छुट्टी, बीईओ पर भी एक्शन: छात्रा को थप्पड़ मारने वाले प्राचार्य पर गिरी गाज, बीईओ का भी प्रभार थीना
NW News