तस्वीरें देखिये: नये राज्यपाल का कुछ इस तरह से हुआ स्वागत, कल सुबह लेंगे शपथ

रायपुर 30 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल रमेन डेका छतीसगढ़ पहुँच गये हैं। राजधानी रायपुर के स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल की अगुवानी की। छतीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की थाप के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया। राज्यपाल का कैबिनेट मंत्रियों ने भी स्वागत और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

वहीं स्टेट हेंगर पर मनोनीत राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। रमन डेका छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में आठ राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

भाजपा के दिग्गज नेताओं में रामेन डेका का नाम आता है। रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था। 70 वर्षीय रमन डेका अभी वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। असम के रहने वाले रामेन डेका की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है।

वे 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं, वे दो बार बीजेपी की टिकट पर सांसद बन चुके हैं। 2009 में वे पहली बार असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2014 में दोबारा सांसद बने।

वे लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी थे। साथ ही डेका परामर्श समिति के सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे।

साथ ही वे विदेश मंत्रालय और विदेश एवं प्रवासी भारतीय मामलों के सदस्य भी रहे। 2006 में रमन डेका असम बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके है। राष्ट्रीय स्तर पर भी वे कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रूचि रखते हैं।

कैबिनेट की बैठक शुरू, 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 

NW News