भाजपा नेता अजय सिंह गिरफ्तार, आदिवासी समाज ने गिरफ्तारी को लेकर किया था प्रदर्शन, कलेक्टर को धमकी मामले में भी आये थे चर्चाओं में, जानिये क्यों हुई गिरफ्तारी

बीजापुर 4 अप्रैल 2024। भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों कलेक्टर से अभद्रता की वजह से अजय सिंह चर्चाओं में आये थे। हालांकि उनकी गिरफ्तारी उस मामले में नहीं हुई है। बीजापुर में पुलिस ने भाजपा नेता और युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह को आदिवासी समाज के एक युवक के साथ जातिगत गाली-गलौच के मामले में गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले आदिवासी समाज ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया था। जानकारी आयी है कि बांगापाल थाना क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि आदिवासी समाज के सैकड़ो सदस्यों ने बीजापुर जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया था। हालांकि प्रशासन और पुलिस के आश्वासन के बाद समाज के लोग लौट गए थे। आरोप था कि मामले को लेकर अजय सिंह ने आदिवासी समाज के एक युवक को जमकर जातिगत गालियां दी थी। समाज के लोग काफी आहत थे। उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई गई थी।

एक वक्त अजय सिंह कांग्रेस के नेता हुआ करते थे। लेकिन स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी के साथ उनके रिश्ते नहीं अच्छे रहे, जिसके बाद पिछली सरकार में कांग्रेस के साथ उनका मोहभंग हो गया। एक वक्त में अजय सिंह को महेंद्र कर्मा का करीबी कहा जाता था। हालांकि झीरम हमले में नक्सलियों की गोलियों से बचकर निकले थे। प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार आई तो इन्हें युवा आयोग का सदस्य बनाया गया था। लेकिन वो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।

दिल्ली में बस्तर के नक्सल पीड़ितों की आवाज़: छत्तीसगढ़ सरकार की विकास योजनाओं और केंद्रीय सरकार के समर्थन पर भरोसा

बीजापुर कलेक्टर को दी थी धमकी

भाजपा नेता अजय सिंह का बीजापुर कलेक्टर को हटाने की धमकी देने का एक AUDIO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। धमकी देने के 5 दिन बाद कलेक्टर अनुराग पांडेय का तबादला हो गया था। दरअसल 26 जुलाई को एक आडियों वायरल हुआ था, जिसमें बीजेपी नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडेय के बीच तू-तू मैं-मैं सुनाई दे रही थी। बातचीत में नेतीजी को यह भी कहते हुए सुना जा सकते है कि उनकी कोई औकात नही है। अगर वो चाहे तो 4 दिन नही लगेगा हटाने में…..और इक्तेफाक देखिये पांचवें दिन ट्रांसफर आदेश जारी हो गया। भाजपा नेता की धमकी पर  कलेक्टर अनुराग पांडेय कह रहे है कि तेरी जितनी औकात है कर ले।

NW News