CG ब्रेकिंग- पेट्रोल पंप संचालक से 6 लाख की लूट: दिनदहाड़े बदमाश ने पेट्रोल पंप संचालक पर किया जानलेवा हमला, वारदात के बाद पुलिस ने की नाकेबंदी

कोरबा 5 अगस्त 2024। कोरबा में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप संचालक से 6 लाख रूपये लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर शाम संचालक पेट्रोल पंप से हिसाब कर सक्ती अपने घर जा रहा था, तभी ग्राम रामपुर के वनांचल क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने बाइक सवार पेट्रोल पंप संचालक पर जानलेवा हमला कर पैसे छीनकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

लूट की ये वारदात करतला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सक्ती निवासी संतोष गोयल का पेट्रोल पंप करतला थाना क्षेत्र के रामपुर में संचालित है। बताया जा रहा है कि आज संचालक संतोष गोयल पेट्रोल पंप में हिसाब करने पहुंचा था। देर शाम हिसाब करने के बाद वह पेट्रोल पंप से 6 लाख रूपये कैश झोले में रखकर बाइक से वापस सक्ती लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में एक अनजान शख्स ने संतोष गोयल को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया।

लेकिन जब संतोष गोयल ने अपनी बाइक नही रोकी, तब उस शख्स ने लाठी से उस पर जानलेवा हमला करते हुए वार कर दिया। इस घटना में पेट्रोल पंप के संचालक का सिर फट गया, जिससे वह मौके पर ही लहुलूहान हालत में सड़क पर गिर गया। इस दौरान बदमाश झोले में रखे कैश को छीनकर मौके से फरार हो गया। उधर इस लूट की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

आनन फानन में आसपास के इलाकों में नाकेबंदी की गयी। लेकिन वारदात के करीब 2 घंटे बाद भी पुलिस को लुटेरों के संबंध में सुराग जुटा पाने में कोई खास सफलता नही मिल सकी है। पुलिस फरार लुटेरे का सुराग जुटाने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि इस पूरी वारदात को एक आरोपी ने अंजाम दिया या फिर अन्य आरोपी भी शामिल थे। फिलहाल पुलिस वारदात को लेकर हर एंगल में जांच कर रही है।

दो महिलाओं की फूड प्वाइजनिंग से गयी जान, नुवाखाई की दावत खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

 

 

 

NW News