CG- भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित, गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने किया बाहर, कलेक्टर के साथ विवाद की वजह से आये थे चर्चाओं में

बीजापुर 6 अगस्त 2024। भाजपा नेता अजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है। पहले कलेक्टर से विवाद की वजह से चर्चाओं में आये, फिर आदिवासी युवक के साथ दुर्व्यवहार मामले में गिरफ्तारी हुई, और अब भाजपा नेता की पार्टी ने भी छुट्टी कर दी है। पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह पर भैरमगढ़ के आदिवासी युवक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा था। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया और इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी से बाहर कर दिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा ने निष्कासन आदेश जारी किया है। विधानसभा चुनाव के कुछ दिन बाद ही अजय सिंह ने भाजपा ज्वाइन किया था। एक समय कांग्रेस के बड़े नेता में अजय सिंह की गिनती होती थी, वो युवा आयोग के सदस्य भी रह चुके थे। लेकिन स्थानीय विधायक से विवाद की वजह से वो पार्टी के खिलाफ हो गये। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

पिछले दिनों बीजापुर के पूर्व कलेक्टर अनुराग पांडेय के साथ उनका विवाद हुआ था। उसका आडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। अजय सिंह ने धमकी दी थी, कि अनुराग पांडेय को कलेक्टर के हटा दूंगा। इक्तेफाक ऐसा बना कि धमकी के 5 दिन के भीतर कलेक्टर को हटाने का आदेश जारी हो गया। ये मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज मामले में उन पर FIR हो गयी और फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से साकार हुआ रतियो कोरवा व बरसाती कमार का पक्के घर का सपना, विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए शासन संकल्पित

 

NW News