CG- भाजपा विधायक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती, डाक्टरों की निगरानी में चल रहा है इलाज

सूरजपुर 9 अगस्त 2024। सावन के महीने में शिव भक्ति का काफी महत्व है। आम हो या खास हर कोई कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव पर जल  जरूर अर्पित करता है। भाजपा के सीतापुर से विधायक रामकुमार टोप्पो भी कांवड़ यात्रा पर निकले हुए हैं। लेकिन कांवड़ यात्रा के बीच में ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी है। कांवड़ यात्रा में पैदल ही सीतापुर विधायक निकले थे।

उन्हें प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांवड़ यात्रा में शामिल होकर वाड्रफनगर से प्रतापपुर आ रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी। डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक विधायक सहित सौ से भी अधिक कांवरियों का दल विधानसभा क्षेत्र से वाराणसी पहुंचे थे। वहां से जल लेकर चोरकी पानी में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वाले थे।

वाराणसी से चोरकी पानी तक की 409 किलो मीटर की पैदल यात्रा है। जानकारी के मुताबिक विधायक ने 1 अगस्त से यात्रा प्रारंभ की थी, सावन के चौथे सोमवार यानि 12 अगस्त को मदिर में जलाभिषेक किया जाना था, लेकिन इसी बीच विधायक की तबीयत बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृष राशि वाले रहेंगे परेशान, मिथुन सहित चार राशियों के लिए आज धनलाभ और प्रमोशन का योग, देखिये आज का राशिफल
NW News