CG- विधायक के PA ने महिला डाक्टर के सामने दिखायी दबंगई, विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्टर ने लिया ये एक्शन

दंतेवाड़ा 19 अगस्त 2024। महिला डाक्टर से अभद्रता मामले में विधायक के PA पर गाज गिरी है। कलेक्टर ने विधायक के पीए को मूल पद पर भेज दिया है। मामला दंतेवाड़ा का है, जहां विधायक चैतराम अटामी के निज सहायक पर महिला डाक्टर से बदसलूकी का आरोप लगा था। इस मामले में डाक्टरों का तीखा विरोध हुआ था। वहीं ओपीडी को भी विरोध में बंद कर दिया गया था। अब इस मामले में दंतेवाड़ा कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए निज सहायक को मूल पद पर भेज दिया है।

Telegram Group Follow Now

आरोप के मुताबिक  कमलेश कुमार नाग पोंदुम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर के पद पर पदस्थ था। 7 मार्च 2024 को उन्हें विधायक चैतराम अटामी का निज सहायक बनाया गया था। डॉक्टर से विवाद के बाद उनके खिलाफ दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली में शिकायत की गई थी। 15 अगस्त को कमलेश कुमार नाग की पत्नी बच्चे को लेकर जिला अस्पताल गई थी। यहां इलाज को लेकर उनका डॉक्टर से कुछ विवाद हुआ, जिसके कुछ देर बाद कमलेश भी खुद पहुंच गया।

बच्चे का इलाज कराने डॉक्टरों से बातचीत की। इस दौरान एक महिला डॉक्टर के साथ उसकी बहस हो गई और मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि महिला डॉक्टर के साथ कमलेश ने बदतमीजी की है। इस मामले में जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने विरोध किया और 2 दिनों तक OPD बंद रखी। लगातार इन पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इस मामले में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मामला और बढ़ गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधायक चैतराम अटामी के खिलाफ नारेबाजी की और दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में पुतला भी दहन किया था।

 

Related Articles