….जब SCERT के अफसर व सहायक प्राध्यापक बने स्टूडेंट, आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं का प्रस्तुतीकरण, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस में हुआ अनोखा आयोजन

रायपुर  23 अगस्त 2024 l  एस सीईआरटी में आज नजारा बदला हुआ नजर आया जब एससीईआरटी के उच्च अधिकारी व सहायक प्राध्यापक विज्ञान तथा गणित विषय के विशेषज्ञ आज कक्षा दसवीं के छात्र बने जब उन्होंने अंतरिक्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कक्षा दसवीं के शिक्षक डॉ लुनेश वर्मा की कक्षा अटेंड की और जाना की खगोल विज्ञान क्या है 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद पर कैसे लैंड किया आज सभी भाव विभोर हुए जब भारत के चंद्रायन 3 को उन्होंने लैंड करते हुए फिर से देखा सबके मुंह से एक ही आवाज निकली भारत माता की जय l

चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त 2023 को सफलतापूर्वक लैंडिंग के उपलक्ष्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार एससीईआरटी छत्तीसगढ़ रायपुर में डायरेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम एससीईआरटी द्वारा भारतीय खगोल विज्ञान पर आधारित कक्षा 10 के संस्कृत विषय के पाठ के निर्मित वीडियो का अंश प्रदर्शित किया गया जिसमे डॉ. लुनेश वर्मा ने प्रस्तुत किया है।

तत्पश्चात भारत सरकार और एनसीईआरटी दिल्ली द्वारा विकसित पोर्टल “भारत ऑन द मून” को प्रदर्शित करते हुए चंद्रयान प्रक्षेपण का वीडियो प्रदर्शित किया गया। साथ ही पोर्टल में उपलब्ध मॉड्यूल, इसरो के विडियोज और अन्य सामग्री की जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक श्री जे.पी. रथ ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति की पीछे गुरुओं को योगदान है शिक्षकों को गुरु ही कहा जाना चाहिए कर्मी तो कतई नहीं उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी विज्ञान व गणित के शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई दी l साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. चितरंजन कर ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा समृद्ध है हमें उपकरण व प्रयोगशाला नहीं चाहिए कूड़े करकट के देर ही काफी हैं ?ज्ञान परंपरा से जुड़े ज्ञान अनंत है उन्होंने इसके लिए कई उदाहरण भी दिया भाषा विद श्री महेंद्र मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की चांद व सूरज को लेकर कई कल्पनाएं अलग-अलग प्रदेशों में अलग है कहीं बहन तो कही पत्नी की संज्ञा दी गई है उन्होंने विज्ञान व साहित्य के संबंधों पर जोर देते हुए चांद पर केंद्रित कई कहानी भी सुनाई l

VIDEO कलेक्टर की पूजा: जानिये कलेक्टर की फोटो पर क्यों जलाने लगे लोग अगरबत्ती-दीया, प्रदर्शनकारियों का ये अंदाज देख, तो....

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक  के के शुक्ला ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग उस वक्त की गई जब चंद्रमा में 14 दिन उजाला रहता है व14 दिन अंधेरा 23 अगस्त 2023 के शुभ अवसर पर उजाले के दिन चंद्रयान तीन की लैंडिंग की गई
इस कार्यक्रम में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सहायक संचालक प्रशांत पांडेय,एससीईआरटी के संकाय सदस्य पी आर साहू, पुष्पा चंद्रा, डॉ अल्का पंडा, भास्कर देवांगन ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला l इस अवसर पर सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण हेतु आए गणित और रसायन शास्त्र के 100 से अधिक विषय विशेषज्ञ उपस्थित थे l

NW News