CG: टीका लगने के बाद दो बच्चों की हुई मौत, 5 बच्चों की तबियत बिगड़ी, गहन निगरानी में रखा गया

बिलासपुर 31 अगस्त 2024। बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक टीका लगने के बाद दो मासूमों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक एक बच्चे की उम्र
2 माह और दूसरे की उम्र 3 दिन है। जानकारी के मुताबिक मासूमों को बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगा था।

कोटा के पटैता कोरीपारा का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 7 मासूमों को टीका लगाया गया था। घटना के बाद 5 मासूमों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।

मंगलवार और शुक्रवार को बच्चों को टीका लगाया जाता है। इसी के तहत कोटा ब्लाक के ग्राम पटैता स्वास्थ्य केंद्र में सात बच्चों को बीसीजी का टीका लगाया गया। टीका लगते ही दो दिन के एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं सात दिन के एक बच्चे की दूसरे दिन शनिवार की दोपहर मौत हो गई। पांच बच्चों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला टीकाकरण अधिकारी डा प्रमोद तिवारी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उनका कहना है कि मां व बच्चे को संक्रमण होने पर इस तरह की घटना को सकती है। बीसीजी टीका का दुष्प्रभाव इसके पहले कभी देखा नहीं गया है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सस्पेंड न्यूज: सहायक संपदा प्रबंधक निलंबित, पैसे के लेनदेन के मामले में गिरी गाज
NW News