बस्तर कलेक्टर हटाए गए, कॉन्फ्रेंस के दौरान जिले के परफॉर्मेंस से सरकार थी नाराज, हरीश को बस्तर, देवेश को सुकमा कलेक्टर बनाया गया

रायपुर 13 सितंबर 2024। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को राज्य सरकार ने हटा दिया है। कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान बस्तर कलेक्टर के कामकाज को लेकर सरकार नाराज चल रही थी। विजय दयाराम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण बनाया गया है। वही सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया गया है।जबकि देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान विजय दयाराम के कामकाज को लेकर सरकार ने नाराजगी जताई थी। विभाग वार हुई समीक्षा के दौरान भी जिले का परफॉर्मेंस काफी खराब दिखा था। जिसके बाद राज्य सरकार ने कांफ्रेंस के एक दिन बाद ही बस्तर कलेक्टर की रवानगी कर दी है।

क्रमोन्नति वेतनमान न्यूज: 24 से 26 सितम्बर तक क्रमोन्नति के लिए शिक्षक देंगे नियोक्ता को आवेदन, 98 वाले शिक्षा कर्मी 2 क्रमोन्नति के हकदार, संजय शर्मा बोले,शिक्षा विभाग व पंचायत की पूर्व सेवा के आधार पर भी दें आवेदन
NW News