शिक्षक सस्पेंड: प्रधान पाठक से गाली गलौज करने वाला शिक्षक निलंबित, स्कूल बिना आये ही बैकडेट से बनाता था अटेंडेंस, मना करने पर…

Teacher News: प्रधान पाठक के साथ गाली गलौज करने वाला शिक्षक निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षक स्कूल से गायब रहता था, लेकिन उस अवधि का अटेंडेंस बनाने का प्रधान पाठक पर दवाब बनाता था। इस मामले में तहसीलदार की रिपोर्ट पर संयुक्त संचालक ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।  जानकारी के मुताबिक तहसीलदार तखतपुर ने 13 सितंबर 2024 को शापू गाशाला निगारबंद विख तखतपुर का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण में पाया कि भोलादेव ध्रुव शिक्षक एलबी दिनांक 12 सितंबर से ही बिना सूचना के गायब हैं। संस्था के प्रधान पाठक ने तहसीलदार तखतपुर को जानकारी दी कि,. श्री ध्रुव दो-तीन दिन में संस्था आते हैं और बैंक डेट पर हस्ताक्षर कर देते हैं। प्रधान पाठक  के मना करने, अवकाश दर्ज करने या प्रश्नवाचक जिन्ह लगाने पर श्री ध्रुव अभद्रतापूर्वक व्यवहार करते हैं। शिक्षक 18 जुलाई 2023 से 25 जुलाई 2023 तक विद्यालय में अनुपस्थित रहे।

प्रधान पाठक के द्वारा अवकाश दर्ज किये जाने पर दिनांक 26 जुलाई 2023 को श्री ध्रुव के द्वारा प्रधान पाठक के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की गई। श्री ध्रुव पूर्व में भी दिनांक 24/07/2016 से 10/08/2016 तक विद्यालय में अनुपस्थित रहे है और उनका उक्त दिवसों का अवैतनिक भी किया गया था।

आरोपी शिक्षक का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत होने के कारण गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना गया है। लिहाजा छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण राष्था अपील) 1966 के नियम-9 के तहत श्री भोलादेव ध्रुव, शिक्षक एल.बी. शा.प्रा. शाला निगारबंद वि.ख. तखतपुर जिला बिलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अविधि में उनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री ध्रुव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

बार में मारपीट: महापौर का भतीजा शोएब ढेबर गिरफ्तार, जूक बार में की थी युवक की पिटाई

 

NW News