CG: CRPF जवान की लाश फंदे पर मिली, पुलवामा में जवान की थी पोस्टिंग, पिछले 22 दिनों में 6 जवानों ने उठाया आत्मघाती कदम

धमतरी 20 सितंबर 2024। धमतरी जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुदकुशी कर ली। घर के कमरें में उसकी लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक जवान की पोस्टिंग पुलवामा में थी। बताया जा रहा है कि मृतक जवान की पत्नी विवाद के बाद अपने मायके लौट गयी थी। जिससे परेशान होकर जवान ने खुदकुशी कर ली।

छत्तीसगढ़ में जवानों के आत्महत्या का मामला थमने का नाम ही नही ले रहा है। एक बार फिर धमतरी जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुदकुशी कर ली। पूरा मामला धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक ग्राम देमार मृतक जवान सुरेश सोनवानी का परिवार निवास करता है। सुरेश एक महीने की छुट्टी में घर आया था। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण उसकी पत्नी पहले ही अपने मायके चली गयी थी। छुट्टी में आने के बाद जवान ने अपनी पत्नी को मनाकर फिर घर लाया था।

लेकिन 20 दिन पहले फिर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर दोबारा मायके चली गई। इसके बाद से ही जवान परेशान रहने लगा था। गुरुवार को घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान जवान ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक जवान की मां सामाजिक बैठक में दूसरे गांव गई हुई थी। उसके घर वापस लौटने पर इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई।

छत्तीसगढ़ में पुल-पुलिया व सड़कों में आजमाई जायेगी विदेशी तकनीक, अमेरिका से लौटे डिप्टी सीएम, बोले, नई तकनीकों को अमल...

मृतक जवान की मां ने बताया कि सामाजिक बैठक से लौटने के बाद उसने पाया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर कोई आवाज नहीं आ रही थी। आसपास के लोगों को बुलवाकर जब दरवाजा तोड़ा गया, तब अंदर जाकर देखने पर सुरेश की लाश फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइट नोट नही मिला है।

NW News