ऊर्जा संरक्षणः एक सतत् कल को सशक्त बनाना, विषय पर आधारित कार्यशाला में शामिल हुए सीईओ-क्रेडा

 

श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी (SSIPMT), रायपुर ने “ऊर्जा संरक्षण: एक सतत् कल को सशक्त बनाना” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा प्रायोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य युवाओं के बीच विभिन्न पर्यावरणीय संरंक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें वर्तमान स्थिति में सुधार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यशाला में विभिन्न शाखाओं के 200 विद्यार्थियों से अधिक संख्या में भाग लिया।

यह दो स्तरीय कार्यशाला थी, जिसका पहला भाग  रविवार   को छात्रों के लिए “पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता” था, जिसमें संस्थान के छात्रों ने उत्साह दिखाता हुए प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम का दूसरा भाग दिनांक सोमवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ में क्रेडा से श्री जे.एन. बैगा, कार्यपालन अभियंता और डॉ. प्रियंका पचौरी मिश्रा, परियोजना समन्वयक भी उपस्थित रहे, जिनका स्वागत SSIPMT के अध्यक्ष श्री निशांत त्रिपाठी, डॉ. आलोक जैन (प्राचार्य), डॉ. अपूर्व वर्मा, समन्वयक, सीएसए, सीएसई शाखा के समन्वयक डॉ. योगेश कुमार राठौड़ और अन्य सम्मानित सदस्यों ने किया। श्री राणा द्वारा मंच पर उपस्थित प्रतिभागियों को पोस्टर निर्माण के लिए पुरस्कार दिए गए। इसके बाद उन्होंने छात्रों को विषय के बारे में संबोधित किया और छात्रों के विभिन्न संदेहों और प्रश्नों को दूर करने के लिए एक प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया। डॉ. प्रियंका पचौरी मिश्रा ने ऊर्जा संरक्षण के लिए विभिन्न चुनौतियों और समाधानों पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। अंत में डॉ. अपूर्व वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी : मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली में यूपीएससी तैयारी के लिए 135 सीटों की वृद्धि को वित्त से मंजूरी

Related Articles

NW News