CG ब्रेकिंग : स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य कर्मी को बंधक बनाकर दिनदहाड़े गैंगरेप, वारदात के दौरान महिला का बनाया VIDEO, पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट एक फरार

मनेंद्रगढ़ 22 अक्टूबर 2022। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य कर्मी को बंधक बनाकर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं आरोपियों ने दिनदहाड़े उप स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद महिला का अश्लील विडियों बनाकर धमकी दिया गया था। पुलिस में मामला आने के बाद वारदात में शामिल 4 आरोपियों में 3 को गिरफ्तार कर लिया गया हैं,वही फरार एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं।

पूरा घटनाक्रम मनेंद्रगढ़ चिरमिरी जिला के झगड़ाखांड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार की दोपहर महिला स्वास्थ्य कर्मी उप स्वास्थ्य केंद्र में डयूटी पर मौजूद थी। सूनेपन का फायदा उठाकर छिपछिपी गांव के 4 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र मेें घुस गये। यहां सभी आरोपियों ने महिला को स्वास्थ्य केंद्र में ही बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के दौरान आरोपियों ने महिला स्वास्थ्य कर्मी का विडियों भी बना लिया गया, और घटना की जानकारी देने पर विडियों वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गये।

घटना से सहमी महिला ने आज सुबह पुलिस में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। इसके बाद पुलिस अधिकारी फौरन हरकत में आये। एसपी टी.आर.कोसिमा खुद घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम छिपछिपी में छापामार कार्रवाई कर इस वारदात में शामिल राजकुमार, भूपेंद्र और ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया हैं। वही इस घटना में शामिल एक आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं।

NW News