पॉलिटिकल

VIDEO : शिक्षा मंत्री ने स्कूलों को पूरी क्षमता से खोलने को लेकर दिया बड़ा बयान….कैबिनेट की बैठक में स्कूलों को लेकर लिया जा सकता है निर्णय… हड़ताल को लेकर कहा…

रायपुर 17 नवंबर 2021। 22 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोलने पर विचार किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कोरोना का अभी प्रकरण कम है, लिहाजा स्कूलों को फुल स्ट्रेंथ से खोलने पर विचार किया जा सकता है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में स्कूलों को खोलने का निर्देश कई शर्तों के साथ दिया गया था। राज्य सरकार ने स्कूलों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ही बच्चों को आने की इजाजत है। उसके अलावे अभिभावक और ग्राम सभा स्तर पर अनुमति के पश्चात ही स्कूलों को खोलने की इजाजत दी गयी है। माना जा रहा है कि स्कूलों को पूरी क्षमता से खोलने का फैसला 22 नवंबर को बैठक में लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि …

WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.56 PM
previous arrow
next arrow

“शिक्षा विभाग स्कूलों को खोलने के लिए तैयार है, लेकिन कैबिनेट की बैठक में सहमति के बाद ही खोला जा सकता है।कोरोना का केस कम है, इसलिए पूरे 100% की उपस्थिति में स्कूल खुलेंगे इस पर विचार किया जा रहा है, 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है उस पर इस बारे में चर्चा होगी उसके बाद उस पर फैसला लिया जाएगा। कोविड-19 का पालन करते हुए स्कूलों को खोला जायेगा”

WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.32.18 PM
WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.31.26 PM
previous arrow
next arrow

वहीं सहकारिता कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि सहकारी समिति के द्वारा ही धान खरीदी की जाएगी। सहकारी कर्मचारियों से चर्चा हो रही है इस पर जल्द ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्पष्ट निर्देश दिया है समिति के लोगों को घाटा नहीं होने देंगे। कर्मचारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा करना चाहिए। कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करके धान खरीदी की तैयारियों में जुड़ जाना चाहिए।

Back to top button