पॉलिटिकल

विधायक रेप FIR : BJP विधायक ने दोस्ती कर महिला संग किया रेप…. महिला की शिकायत पर थाने FIR दर्ज…. इससे पहले बीजेपी नेत्री से भी रेप……

उदयपुर 18 नवंबर 2021। भाजपा विधायक पर रेप की FIR दर्ज की गयी है। महिला का आरोप है कि MLA ने उसे ब्लैंकमेल कर 2 साल तक रेप किया। गोगुंदा विधायक प्रताप गेमती के खिलाफ महिला की शिकायत पर अंबामाता थाने में रेप की FIR दर्ज की गयी है। आरोप है कि प्रताप गमेती के पास एक महिला मदद मांगने के लिए गयी थी, जिसके बाद विधायक ने उसे एक अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया और फिर उससे दोस्ती कर ली।

WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.56 PM
previous arrow
next arrow

विधायक ने इस दौरान महिला के सामने शादी की बात कही और फिर रेप करना शुरू कर दिया। इधर, महिला ने जब शादी की बात कही तो उसे धमकी दी गयी, जिसके बाद महिला ने अंबामाता थाने में एफआईआर दर्ज करायी। महिला कई बार विधायक के साथ अलग-अलग होटल में वक्त गुजार चुकी है। महिला का कहना है कि विधायक उनके घर भी आया करता था। उसने शादी की बात कही और फिर शारीरिक संबंध बनाने लगा।

हालांकि भाजपा विधायक पर पहली बार रेप का आरोप नहीं लगा है। इससे पहले करीब 7-8 महीने पहले ही मध्यप्रदेश की एक भाजपा नेत्री ने विधायक के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का मामला दर्ज कराया था। महिला नेत्री का आरोप था कि विधायक ने उससे कहा था कि उनकी पत्नी से उनका संबंध अच्छा नहीं चल रहा है, जिसके बाद महिला के साथ उसने तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाया और फिर उससे किनारा कर लिया।

WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.32.18 PM
WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.31.26 PM
previous arrow
next arrow

प्रताप गोगुंदा विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गये हैं। महिला की उम्र 38 साल की बतायी जा रही है। वो मुंबई की रहने वाली और 20 साल पहले लव मैरिज कर उदयपुर आयी थी, लेकिन 8 साल बाद पति ने उसे छोड़ दिया। वो बच्चों के साथ वो किराये के फ्लैट में रहती है। युवती का आरोप है कि विधायक ने उसके साथ जयपुर के फ्लैट में भी शारीरिक संबंध बनाया। शादी से इनकार के बाद उसने आत्महत्या की भी कोशिश की थी।

 

Back to top button