मर्डर : गार्ड की दुकान के अंदर मिली लाश…. सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने मर्डर की दी पुलिस को सूचना… गुस्साये लोगों ने घंटों ….

जांजगीर 23 नवंबर 2021। जांजगीर में शराब दुकान के गार्ड की हत्या से सनसनी फैल गयी। गार्ड का शव दुकान के अंदर मिला है। इधर हत्या के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने नाराज होकर सड़क जाम कर दिया। घटना के बाद मुलमुला के त्रिमूर्ति चौक घंटों जाम रहा। पूरा घटनाक्रम मुलमुला थाने के नरियरा गांव का है। पुलिस फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मृतक का नाम महेंश्वर शांडिल्य है, जो छपडोलिया गांव का रहने वाला है। वो नरियरा गांव में शराब दुकान का गार्ड था। सोमवार की रात वो ड्यूटी के लिए आया था। इस दौरान देर रात उसकी हत्या कर दी। हत्या की जानकारी तब हुई, जब गार्ड को कर्मचारियों ने दुकान के अंदर मृत देखा।

कर्मचारियों के मुताबिक जैसे ही वो दुकान के अंदर पहुंचे, शव को बेड पर पड़े देखा, जिसके चेहरे पर तकिया रखा था, वहीं काफी खून भी पसरा हुआ था। पुलिस की टीम सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

NW News