पिकलबॉल खेलते समय एक्ट्रेस Bhagyashree हुईं घायल, सर्जरी के लिए भर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस Bhagyashree को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। होली के जश्न से पहले ही उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाग्यश्री पिकलबॉल खेल रही थीं, इसी दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई है।
पिकलबॉल खेलते समय एक्ट्रेस Bhagyashree हुईं घायल

हॉस्पिटल से वायरल हुई तस्वीरें
भाग्यश्री ने खुद सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें कितनी गंभीर चोट आई है और कितने समय तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ेगा।
फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की प्रार्थना
भाग्यश्री ने पोस्ट में अपने फैंस को अपनी सेहत के बारे में अपडेट दिया है और बताया है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगी। उनकी पोस्ट के बाद बॉलीवुड सेलेब्स और उनके चाहने वाले लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है