Health Tips : वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए अपनाएं 8-8-8 फॉर्मूला, सेहत और सफलता दोनों मिलेगा

Health Tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सिर्फ पैसा कमाने को ही सफलता मानते हैं, लेकिन स्वास्थ्य, सुकून और रिश्तों का संतुलन भी जरूरी है। लगातार काम का दबाव और जिम्मेदारियों का बोझ हमें खुद से ही दूर कर देता है। ऐसे में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
Health Tips : वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए अपनाएं 8-8-8 फॉर्मूला

इसी को ध्यान में रखते हुए 8-8-8 फॉर्मूला तैयार किया गया है, जो न सिर्फ आपको प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखने में मदद करेगा, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी सुधारने में सहायक होगा।
क्या है 8-8-8 फॉर्मूला?
इस फॉर्मूले के अनुसार, दिन के 24 घंटे को तीन बराबर हिस्सों में बांटना होता है –
8 घंटे काम के लिए
8 घंटे आराम और नींद के लिए
8 घंटे खुद के लिए (परिवार, मनोरंजन और फिटनेस)
इस फॉर्मूले के फायदे
तनाव से राहत: काम और आराम में संतुलन बना रहने से तनाव कम होता है।
बेहतर स्वास्थ्य: पर्याप्त नींद और फिटनेस पर ध्यान देने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है।
रिश्ते मजबूत होते हैं: परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालने से रिश्ते मजबूत बनते हैं।
काम में अधिक फोकस: जब आप रिलैक्स रहते हैं, तो काम में बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं।
कैसे अपनाएं यह फॉर्मूला?
वर्क-टाइम को सही से मैनेज करें, ओवरटाइम से बचें।
पर्याप्त नींद लें, जिससे शरीर और दिमाग को आराम मिल सके।
स्वयं के लिए समय निकालें – वॉक करें, कसरत करें, परिवार के साथ वक्त बिताएं।