Akshaya Tritiya 2025 : अगर सोना खरीदना संभव नहीं तो इन चीजों की खरीदारी से भी मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Akshaya Tritiya 2025 : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानी किसी भी शुभ कार्य के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदी गई वस्तु में कई गुना वृद्धि होती है।

Akshaya Tritiya 2025 : अगर सोना खरीदना संभव नहीं तो

Akshaya Tritiya 2025
Akshaya Tritiya 2025

इस वर्ष अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। यदि आर्थिक कारणों से सोना खरीदना संभव न हो, तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कुछ अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर भी आप शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन वस्तुओं की खरीद से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है:

मिट्टी का घड़ा या मटका:
यदि सोना खरीदना संभव न हो, तो अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा या मटका खरीदना भी अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसे घर लाकर उसमें शरबत भरकर दान करने से कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

जौ:
अक्षय तृतीया पर जौ खरीद कर घर लाना भी शुभ माना जाता है। जौ को घर में रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है और परिवार में धन-धान्य में वृद्धि होती है।

कौड़ी:
मां लक्ष्मी को कौड़ी अत्यंत प्रिय है। इस दिन कौड़ी खरीदकर उसे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और फिर उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रखें। इससे घर में समृद्धि और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

पीतल के बर्तन:
पीतल को शुभ धातु माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन पीतल के बर्तन खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है और देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

चांदी:
अगर सोना खरीदना संभव न हो, तो चांदी खरीदना भी उतना ही शुभ माना गया है। आप चांदी के सिक्के, चम्मच या अन्य चांदी के आभूषण इस दिन खरीद सकते हैं।

घर और वाहन:
अक्षय तृतीया का दिन घर या वाहन खरीदने के लिए भी अत्यंत शुभ होता है। इस दिन घर या वाहन खरीदने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

Related Articles