…और उप मुख्यमंत्री का स्कूल हो गया स्मार्ट, विजय शर्मा ने किया स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, खुद ही की स्कूल के फैन की सफाई

कवर्धा 2 अक्टूबर 2024। कबीरधाम का स्वामी करपात्री जी स्कूल काफी खास है। इसी स्कूल से विजय शर्मा ने पढ़ाई की और आज सूबे के मुख्यमंत्री हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर स्कूल का कायाकल्प हो रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को स्मॉर्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को अत्याधुनिक सुविधा का लाभ दिलाने स्मार्ट क्लास का आज शुभारंभ किया।

कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल की तीन कक्षाओं में स्मॉर्ट क्लास के रूप में डेवलप किया गया है, जिसका आज उप मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया गया। उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से जिले के 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की विस्तार करने की बात कही और उन सभी स्कूलों का चयन कर लिया गया है जिसकी शुरुआत स्वामी करपात्री जी स्कूल से किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी प्राइवेट स्कूलो की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए प्रदेश की राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चिंता कर रही है।

शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों को भी प्राइवेट स्कूलो की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा का लाभ मिले, इसकी शुरुआत कबीरधाम जिले के स्वामी करपात्री जी स्कूल से करने का प्रयास किया जा रहा है।बता दें कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के इसी स्वामी करपात्री जी स्कूल से पढ़ाई की है,मिडिल स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक की पढ़ाई इस स्कूल से की है। वे साइंस के विद्यार्थी रहे, और कक्षा बाहरवी में स्कूल के शाला नायक भी बने थे। उन्होंने कहा कि आज इस स्कूल में अपना योगदान देकर वो खुशकिस्मत समझ रहे हैं।

कर्मचारी की मौत मामले में जांच शुरू, कमिश्नर ने 20 नवंबर तक मांगे आमलोगों, संस्था व कर्मचारी संघों से सबूत

Related Articles